UGC NET 2024: बड़ी अपडेट, यूजीसी नेट जून परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगी Exam City स्लिप, नोट कर लें तारीख

यूजीसी नेट जून परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विषयवार शेड्यूल एनटीए ने जारी कर दिया है।
ugc net 2024

UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। OMR (पेन एवं पेपर) मोड में 18 जून को 83 विषयों के लिए  देश भर के विभिन्न शहरों में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन होगा।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट जून परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। पहली शिफ्ट में फिलॉस्फी, इतिहास, कॉमर्स, सोशल वर्क, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, म्यूजिक, हिंदी, कन्नड़, पंजाबी, संस्कृति, तमिल, अरबी, नेपाली, मराठी, फ्रेंच, राजस्थानी, जापानी, जर्मन, एडल्ट एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन, इंडियन कल्चर, कानून (Law), ड्रामा/डांस/परफॉर्मिंग आर्ट, भूगोल, अपराध, संथाली, सिंधी, विजुअल आर्ट पर्यावरण विज्ञान समेत कुल 42 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली में  इकोनॉमिक्स , राजनीतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता, मनोविज्ञान, एजुकेशन, होम साइंस, मैनेजमेंट, मैथिली, बंगाली, मलयालम, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेजी, चीनी, मणिपुरी, लेबर वेलफेयर, संस्कृत ट्रेडिशनल, पाली, कश्मीरी, इलेक्ट्रॉनिक साइंस,  योग, हिंदू स्टडीज, इंडियन नॉलेज सिस्टम सहित कुल 41 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के बारे में

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं, जिसे पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। पेपर 1 में 100 और पेपर 2 में 50 प्रश्न यानि कुल 150 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर Advance City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर सिटी सिटी स्लिप दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews