एनटीए ने जारी किए 31 दिसंबर को होने वाली UGC NET परीक्षा के एडमिट कार्ड, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

31 दिसंबर को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
UGC NET

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से UGC NET दिसंबर 2025 का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाने वाला है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

अगर आप भी उन लोगों में से एक है जो इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं। ऐसे में आप अपने एडमिट कार्ड अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 27 दिसंबर 2025 को NTA की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। चलिए आपको पूरी जानकारी देते है।

31 दिसंबर को है परीक्षा

UGC NET की दिसंबर में होने वाली यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित रहने वाली है। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 85 विषयों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। 31 दिसंबर के बाद 2 जनवरी, 3 जनवरी, 5 जनवरी, 6 जनवरी और 7 जनवरी को भी इस परीक्षा का आयोजन होने वाला है। अभी केवल उन्हीं उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं जो 31 दिसंबर को परीक्षा देने वाले हैं। अन्य तिथियां की परीक्षा के कार्ड निर्धारित समय पर जारी होंगे।

कैसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
  • डाउनलोड करने के बाद इसकी प्रिंट निकाल कर जरूर रखें, इसके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए दिशा निर्देश

NTA अपने उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए परीक्षा के शहर और तिथि की जानकारी दे चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उन्हें कुछ बातों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर लें।

उम्मीदवारों को यह सलाह पर दी गई है कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा के लिए समय से पूर्व पहुंचकर रिपोर्टिंग करने की सलाह दी गई है। इससे सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में समस्या नहीं होगी।

समस्या होने पर क्या करें

किसी भी अभ्यर्थी को अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आ रही है। इसके लिए वह एनटीए की हेल्प डेस्क से सहायता ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या बताई जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews