22 जून से UGC NET 2026 परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, पैटर्न और मार्किंग स्कीम भी जान लें

एनटीए ने 17 जून को यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, पैटर्न और मार्किंग स्कीम की जानकारी यहाँ दी गई है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार को यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET June 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। प्रवेश पत्र किसी परीक्षा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। ध्यान रखें कि इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, समय जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।

देशभर के विभिन्न शहरों में 22 से लेकर 30 जून तक परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। शहर सूचना पक्षी 10 जून को ही उपलब्ध हो चुकी थी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी को लेकर उम्मीदवार एनटीए द्वारा गठित हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011- 4075900 पर संपर्क करना या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड और सेव कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

पैटर्न और मार्किंग स्कीम

यूजीसी नेट परीक्षा में कुल दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 (जनरल) में कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक 100 होते हैं। पेपर-2 विषय से संबंधित होता है, उसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक 200 होते हैं। दोनों पेपर को मिलाकर परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलते हैं।  नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता। यदि किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प सही मिलते हैं, उम्मीदवारों ने किसी भी एक सही ऑप्शन को यदि मार्क किया है तो उन्हें दो अंक अवार्ड किए जाते हैं। वहीं यदि किसी प्रश्न को ड्रॉप किया जाता है तो इस स्थिति में भी उम्मीदवारों को दो अंक मिलते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews