UGC NET जून 2026 शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड जल्द, 22 जून से परीक्षा

यूजीसी नेट जून सेशन के लिए एनटीए ने शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 22 जून से शुरू होने वाली है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 जून को यूजीसी नेट के लिए शहर सूचना पर्ची (UGC NET 2026 Exam City Slip) जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

एग्जाम सिटी स्लिप में उन शहरों की जानकारी उपलब्ध होती है। जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीद पर पहले से ही यात्रा और आवास व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल पहले से ही जारी हो चुका है। परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को देश भर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट जून 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर एग्जामिनेशन सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी।
  5. आवंटित शहर और तारीख को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

एडमिट कार्ड जल्द आएगा 

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है। जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक एडमिट कार्ड 15 जून को जारी हो सकता है।  इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, जरूरी गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। इसे भी लॉग इन  क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।

यूजीसी नेट जून सेशन में हुए ये बदलाव 

इस बार एनटीए 87 विषयों की परीक्षा आयोजित करने वाला है। दो नए विषय- फॉरेस्ट्री एंड स्टैटिसटिक्स जोड़े गए हैं। वहीं नॉर्थ ईस्ट राज्यों में 4 नए परीक्षा शहर भी जुड़े हैं। इस सूची में अरुणाचल प्रदेश का नमसाई, मणिपुर का काक्चिंग व विष्णुपुर और मेघालय का चेरापूंजी शामिल है। यूजीसी नेट में 2 पेपर शामिल होंगे। दोनों की परीक्षा एक साथ आयोजित होगी, कोई भी ब्रेक नहीं मिलेगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews