UPPET Admit Card : जारी किया यूपीएसएसएससी ने यूपी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने यूपीपीईटी (UPPET) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

बता दें कि यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी की पीईटी का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में करीब 37.34 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

गौरतलब है कि परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।

ऐसे करें डाउनलोड
>> उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
>> अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
>> अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
>> अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews