UPSC सिविल सेवा इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड, यहाँ देखें स्टेप्स 

यूपीएससी ने सिविल सर्विस इंटरव्यू ई-समन लेटर जारी कर दिया है। साक्षात्कार की शुरुआत 8 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आइए जानें उम्मीदवार इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
UPSC CSE 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE Interview 2025) इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके की जरूरत पड़ेगी। पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए यह दस्तावेज बेहद ही महत्वपूर्ण होता है।

साक्षात्कार की शुरुआत 8 दिसंबर से हो चुकी है। 649 सेलेक्टेड कैंडिडेट के लिए इसका आयोजन 19 दिसंबर 2025 तक होगा। फॉर नॉन सेशन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे और आफ्टरनून सेशन के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित की गई है। तारीख और समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस बात का ध्यान अभ्यर्थी जरूर रखें।

ऐसे डाउनलोड करें ई-समन लेटर 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर What’s New सेक्शन  में जाकर सिविल सर्विसेज मेंस एग्जामिनेशन ई-समन लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। 7 डिजिट का रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें। Next बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर ई-समन लेटर नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर कैडिडेट्स अपने पास जरूर रख लें।

यात्रा भत्ता को लेकर यूपीएससी ने क्या कहा?

पिछले नोटिफिकेशन में आयोग ने स्पष्ट किया था कि ऐसे उम्मीदवार जो इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केवल सेकंड/ स्लीपर क्लास  ट्रेन (मेल एक्सप्रेस) से यात्रा करने पर ही रिइमबर्समेंस ग्रांट किया जाएगा। इसके लिए उन्हें ट्रैवलिंग एलाउंस फॉर्म भरना होगा, जो ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही टिकट की हार्ड कॉपी या प्रिंटेड प्रिंटेड कॉपी भी जमा करनी होगी। इसके अलावा यूपीएससी ने रोल नंबर वाइज इंटरव्यू की तारीख 3 तारीख और समय की घोषणा भी कर दी है।

1100 से अधिक पद खाली

यूपीएससी का नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इसी दिन शुरू हुआ था। उम्मीदवारों 11 फरवरी तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था।   प्रीलिम्स 25 मई  को आयोजित हुआ था। परिणाम 11 जून को घोषित किए गए थे। मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से शुरू हुई थी। परिणाम 11 नवंबर को घोषित हुए थे। कल 1129 पदों पर भर्ती होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews