यहां जानिए कब जारी किया जाएगा IBPS RRB Clerk 2024 का Result! पढ़ें यह खबर

क्या आपने भी IBPS की RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2024 में भाग लिया था? अगर आपने भी इसमें भाग लिया था तो, आपके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है।
यहां जानिए कब जारी किया जाएगा IBPS RRB Clerk 2024 का Result! पढ़ें यह खबर

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम जल्दी ही जारी किया जा सकता है। दरअसल यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क पद पर कार्य करना चाहते हैं। वहीं इसके परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने नतीजे देख पाएंगे।

अगर ऐसे में आपने भी यह परीक्षा दी है, तो हम आपको जानकारी दे दें कि आपको अपना परिणाम देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद ही आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

जानिए कब जारी किया जाएगा परिणाम?

हालांकि, परिणाम की सटीक तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी कि कब इसके परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स के परिणाम घोषित होने के बाद ही, जल्द ही उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।

ऐसे में जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे, वे 6 अक्टूबर 2024 को होने वाली मेंस परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। वहीं मेंस परीक्षा के बाद, अंतिम परिणाम भी जारी किया जाएगा, और चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

जानें भर्ती प्रक्रिया और पदों की कुल संख्या:

जानकारी के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत IBPS कुल 9,923 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इनमें विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में अधिकारी और सहायक स्टाफ की भर्तियां भी शामिल हैं। दरअसल यह प्रक्रिया 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए लागू होगी, जहां चयनित उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews