CG Weather : कई जिलों में बारिश की संभावना, मानसून के जल्दी विदा होने के संकेत

CG Weather : कई जिलों में बारिश की संभावना, मानसून के जल्दी विदा होने के संकेत

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में अभी बारिश (CG Weather) का मिला जुला प्रभाव जारी है, कल बुधवार 14 सितम्बर को कई जिलों में बारिश हुई और आज गुरुवार 15 सितम्बर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग का अनुमान हैं इस बार मानसून की विदाई जल्दी हो सकती है, सितम्बर अंत तक मानसून विदा हो जायेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (cg weather update) के मुताबिक इस बार मानसून ने प्रदेश को लबालब किया है, अच्छी मानसूनी बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी। अभी तक सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है और इसके मानसून के जाने तक और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोना लुढ़का, ये हैं आज की कीमत

हालाँकि राज्य के कुछ जिले अभी भी ऐसे हैं जहां सामान्य बारिश भी नहीं हुई है जिसके कारण किसान चिंतित है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) के अनुसार, मानसून द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे के प्रभाव से प्रदेश में आज 15 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर अभी जारी रहेगा। 17 और 18 सितंबर को कम बारिश की लेकिन 21 सितंबर को तेज बारिश की सम्भावना है। इसके बाद सितंबर के अंत से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : पीसी सिंह को पद से हटाया, बीके नायक बने नए बिशप

सीजी मौसम विभाग के अनुमान (CG Weather Forecast) के मुताबिक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक बढ़ा हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर- पश्चिम अरब सागर से उत्तर बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – CUET UG Result 2022 आज होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें नवीन दिशा निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews