CGBSE CG Board Result 2026 : बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक, 10वीं में 3 छात्राओं ने किया टॉप, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा टॉपर

Chhattisgarh Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं।
Board Exam

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बुधवार को जारी कर दिए गए हैं।  छात्र रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं में संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंकों (99.00%) के साथ टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर रिया केशवानी, रानु सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवगन रही हैं, जिन्होंने 593 अंक (98.83%) प्राप्त किए हैं।
कक्षा 12वीं में जिज्ञासू वर्मा टॉपर रहे। उन्होंने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस साल 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 83.04 प्रतिशत रहा है। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 78.8% और छात्राओं का 86.4% रहा। वहीं 10वीं कक्षा में 77.15% छात्र पास हुए ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छे आए हैं। उच्च माध्यमिक में 83.04% और माध्यमिक में 77.15% नतीजे आए हैं। दोनों बोर्ड परीक्षा में हमारी बेटियों ने ज्यादा सफलता हासिल की हैं, सबको बहुत शुभकामनाएं। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि 10वीं-12वीं बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र योजना के तहत ₹1.5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर प्रश्न पत्र 100 अंकों का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। इसी तरह अलग-अलग अंकों वाले पेपर में भी 33% का नियम लागू होता है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो छात्र फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक और कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से अप्रैल 13 तक आयोजित की गई थी। 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र शामिल हुए थे।

Chhattisgarh Board Result 2026: ऐसे करें चेक

  • ​सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
  • ​होमपेज पर ‘High School Exam Result 2026’ या ‘Higher Secondary Exam Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • ​’Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • ​भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews