
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार (9 जून 2026) को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक में राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। प्रदेश हित, किसानों और उद्योगों से जुड़े कई विभागीय प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?
- जनता की शिकायतों के त्वरित और सीधे निवारण के लिए ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076’ को लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके जरिए आमजन टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत करने का अवसर मिलेगा।
- प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नई तबादला नीति का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके बाद विभागों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर शुरू हो सकते हैं।
- विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्ताव तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
- आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और मौजूदा खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की सकती है। मानूसन और खेती के सीजन को देखते हुए किसानों के लिए अहम दिशा-निर्देश और प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
- प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

