IAS Transfer 2025: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में एक साथ 10 आईएएस अफसर इधर से उधर

छतीसगढ़ में आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। 10 अधिकारियों का तबादला हुआ है। सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer 2025

छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के नए सचिव अविनाश चंपावत होंगे, जो पहले राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्हें जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज भी अब दिया गया है।

पद्मिनी भोई साहू, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर को कोष एवं लेखा के संचालक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संचालक, पेंशन एवं पंजीयन फार्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के नए संचालक हिना अनिमेष होंगे। वह पहले उपसचिव राज भवन रायपुर पद पर कार्यरत थे।

लोक आयोग का नया सचिव कौन?

दीपक कुमार अग्रवाल को लोक आयोग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  वह वर्तमान में नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन का कार्यरत संभाल रहे हैं।  रीना बाबासाहेब कंगाले, सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, राहत एवं पुनर्वास आयुक्त के साथ-साथ भू-अभिलेख आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया कार्यभार 

  • रितेश कुमार अग्रवाल, संचालक कोष एवं लेखा को स्थानांतरित करके प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • प्रभात मलिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी को संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के एडिशनल चार्ज से मुक्त किया गया है। हालांकि अभी भी वह संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और संचालक उद्योग एवं नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गति शक्ति परियोजना का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
  • अश्विनी देवांगन, मिशन संचालक ग्रामीण राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही संचालक स्वास्थ्य भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • रवि मित्तल को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें जनसम्पर्क आयुक्त और मुख्य कार्य का पालन अधिकारी संवाद पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • जयश्री जैन, मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक उपसचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर भेजा गया है।

आईएएस अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews