डांसिंग कॉप के नाम से फेमस पुलिसवाले का लॉकडाउन में नया अंदाज, देखें वीडियो

डांसिंग कॉप के नाम से फेमस पुलिसवाले का लॉकडाउन में नया अंदाज, देखें वीडियो

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिये प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे है और इन्ही प्रयासों में इंदौर की यातायात पुलिस भी पीछे नही है। दरअसल, इंदौर के ट्रैफिक पुलिस जवान रणजीत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने न सिर्फ डांस किया बल्कि गाना भी गाया वो भी सड़क पर। इंदौर के हाइकोर्ट तिराहे पर तैनात रहने वाले डांसिंग COP रणजीत सिंह तपती धूप में उसी सिद्दत से अपनी ड्यूटी कर रहे है जिसके लिये वो जाने जाते है ऐसे में उन्होंने कोरोना वारियर्स के तौर पर लोगो को कोरोना से बचने के लिए हेल्थी बने रहने के लिए डांस से जुड़े रहने की सीख तो दी ही साथ ही सड़क पर डाँस कर यातायात व्यवस्था को संभालते हुए उन्होंने एक गाना भी गाया जिसके बोल है जीत जाएंगे हम जीत जाएंगे तुम अगर दूर हो…… दरअसल, वर्तमान में कोरोना से जिंदगी की जंग को जिताने के लिए ये जरूरी है कि लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे और दूरी बनाकर, मास्क, ग्लब्ज और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। इन्ही सब बातों के मायने बताने वाला डांसिंग COP का ये वीडियो लोगो द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews