PM Kisan: 13वीं किस्त से पहले बड़ी अपडेट, इन 16 लाखों किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे! जानें कारण?

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 13वीं किस्त से पहले किसानों के लिए बड़ी अपडेट है। छत्तीसगढ़ -यूपी के बाद अब ब‍िहार के 16 लाख क‍िसानों की अगली किस्त पर संकट गहरा गया है।इसका कारण आधार सीड‍िंग और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन ना करवाना है। जबकी बीते दिनों  राज्य के कृषि विभाग की ओर से नोटिफिकेश जारी किया गया था कि 28 फरवरी से पहले ईकेवाईसी करवा लें अन्यथा अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

दरअसल, बिहार सरकार की ओर से ई-केवाईसी और भूलेख सत्‍यापान को लेकर लगातार जागरूकता अभ‍ियान चलाया जा रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के 33 लाख से ज्यादा किसानों के नाम पीएम किसान की सूची से काटे गए थे और अब खबर आ रही है कि बिहार के लाखों किसानों को भी झटका लग सकता है।

बिहार में जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद अभी तक 15 लाख 83 हजार 107 किसानों ने आधार सीड‍िंग और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं कराया है, ऐसे में इन किसानों के नाम काटे जा सकते है, राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वालों किसानों की संख्या 83 लाख 29 हजार 641 है, इसमें से महज 67 लाख 40 हजार 534 किसानों ने ही आधार कार्ड का सत्‍यापन और ई-केवाईसी पूरी तरह कराई है, ऐसे में 16 लाख किसानों की किस्त पर संकट आ सकता है।

विभाग ने जारी किया था ये नोटिफिकेश

बीते दिनों बिहार सरकार ने भी किसानों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया  था और कृषि विभाग के डी.बी.टी पोर्टल के माध्यम से  SMS भी भेजे गए थे । इसमें पीएम किसान का लाभ लेने वाले 16.74 लाख किसानों को 28 जनवरी तक ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवाने को कहा गया था। विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ शब्दों में लिखा था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से अनुरोध है कि 28 जनवरी 2023 तक अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन सुनिश्चित कर लें, जो किसान अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाएंगे, वो 13वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।

13वीं किस्त पर अपडेट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजना है, जिससे लगभग 12 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलता है। योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में तीन किस्तों में छह हजार रुपये प्रति वर्ष की राशि ट्रांसफर की जाती है।योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में उम्मीद है कि बजट के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में 13वीं किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews