सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मंत्रालय ने जारी किया ये आदेश, इस तरह मिलेगा लाभ

employees news

government employee news

Government Employees  : सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। महंगाई भत्ता वृद्धि से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों की सेहत और उन्हें तनाव मुक्त रखने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।  केंद्र सरकार ने  कर्मचारियों को ऑफिस में योग करने की सलाह दी है। वही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को अपने काम से वक्त निकालकर Y ब्रेक लेने की सलाह दी है।इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों से कार्यस्थल पर लोगों के लिए इस नए योग दिशानिर्देश को लागू करने और योग को बढ़ावा देने को कहा है।

क्या है वाय- ब्रेक

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने का एक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसमें कर्मचारियों कहा गया है कि वे तनाव मुक्त और तरोताजा होने के लिए काम के दौरान कम समय का ‘वाई-ब्रेक’ (योग विराम) लें।आदेश में कहा गया कि अधिकारी अब अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे छोटी अवधि के योगाभ्यास कर सकते हैं, जिसका नाम है ‘वाई-ब्रेक एट वर्कप्लेस योग’ है। इसका मकसद कर्मचारियों को तनाव मुक्त और तरोताजा महसूस कराना है, ताकि वे बेहतर तरीके से काम पर ध्यान दे सकें।

इस तरह कर सकते है ऑफिस मे योगा

आदेश के मुताबिक मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्तान और आयुष मंत्रालय अपने अधिकारी और कर्मचारियों के लिए ये योजना लेकर आए हैं, जिसे वर्क प्लेस योगा भी कहा जा सकता है। लगातार एक ही जगह बैठे बैठे काम करने से शरीर को खासतौर से रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है, डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं कि 20 मिनट से लेकर आधे घंटे के बीच काम करने के बाद खड़े होकर थोड़ा चलना फिरना या शरीर को हिलाना डुलाना जरूरी है, जिससे स्ट्रेस रिलीज हो जाए। वाय ब्रेक भी इसी सलाह पर आधारित है, जिसके तहत अधिकारी और कर्मचारी अपनी जगह पर बैठे बैठे ही योग कर सकते हैं। ये उन अधिकारी कर्मचारियों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा जो काम की व्यस्तता के चलते वर्कआउट या योग नहीं कर पाते हैं।

कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया ये आदेश

कार्मिक मंत्रालय की ओर  से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से इस नए योग प्रोटोकॉल को अपनाने और बढ़ावा दें, कर्मचारियों को ऑफिस में दिन में दो बार छोटा योग ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। ये योगा ब्रेक खाना खाने के दो घंटे बाद लेने को कहा गया है,इस दौरान आप शूज और बेल्ट उतारकर आराम से योगाभ्यास कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से कुछ सरल योग अभ्यास का भी जिक्र किया गया है जिनमें आसन, प्राणायाम, और ध्यान शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews