कर्मचारियों को मिल सकती है अच्छी खबर, 65000 से 95000 तक बढ़ेगी सैलरी! डीए एरियर पर अपडेट

employees loan

7th Pay Commission Employee Salary Hike: होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर बंपर इजाफा देखने को मिल सकता है। संभावना है कि मार्च से पहले आगामी चुनावों को देखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों को बड़ी सौगाते दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली से पहले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि के साथ फिटमेंट फैक्टर में भी 1.1 फीसदी का इजाफा हो सकता है।वही लंबे समय से अटके 18 महीने के डीए एरियर का भी कोई रास्ता निकल सकता है। हालांकि अभी तक इन दोनों मामलों में कोई सरकारी अपडेट या बयान सामने नहीं आया है।

3.68 फीसदी वृद्धि होने पर 26000 सैलरी

दरअसल, 2016 से फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और न्यूनतम सैलरी 18000 और अधिकतम सैलरी 56000 है। लंबे समय से कर्मचारी इसे बढाने की मांग कर रहे है, संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार फिटमेंट फैक्टर में इजाफा कर सकती है। इसे 2.57 से 3.00 या 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में ढ़ाई गुना वृद्धि होगी यानि बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 21000 या 26000 हो जाएगी। संभावना है कि इसकी घोषणा 2023-24 में की जा सकती है और नए सरकार बनने पर 2026 से इसे लागू किया जा सकता है।

नए फॉर्मूले पर भी हो सकता है विचार

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो महंगाई भत्ते के बाद केन्द्र की मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर पर भी विचार कर सकती है।चुंकी 7वें वेतन आयोग में जो Pay matrix बने है वे Fitment factor पर बेस्‍ड हैं, ऐसे में कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल माना जाता है। चर्चा तो ये भी है कि कर्मचारियों की सैलरी बढाने को लेकर भी सरकार नया फॉर्मूला ला सकती है। इसका लाभ 53 लाख कर्मचारियों को होगा। इससे पहले सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से 7th pay commission को भी लागू किया गया था।

63000 तक बढ़ेगी सैलरी

  • उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।
  • 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।
  • 3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी।
  • 15,500×2.57 होने पर 39,835 रुपए वेतन होगा।

18 महीने के डीए एरियर का इंतजार

  1. एक तरफ महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ने की अटकलें तेज है, वही दूसरी तरफ कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया डीए एरियर के फैसले का इंतजार है। केन्द्रीय कर्मचारियों का जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक का डीए का एरियर बकाया है, चुंकी 2 साल पहले कोरोना काल में केन्द्र सरकार ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 64 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत पर रोक लगा दी गई थी, जिसकी वे लंबे समय से मांग कर रहे है।
  2. इस संबंध में स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा भी कई बार कैबिनेट सेक्रेटरी एवं नेशनल काउंसिल ‘जेसीएम’ के चेयरमैन को पत्र लिख चुके है और पेंशनर्स संघ भी इसकी मांग कर चुके है, लेकिन अबतक कोई समाधान नहीं निकला है।
  3. संभावना है कि आगामी चुनावो से पहले इस पर भी विचार किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इस संबंध में सरकार की तरफ से कोई संकेत नहीं मिले है। स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा की मानें तो लेवल-1 के कर्मचारियों का 11,880 रुपए से लेकर 37,554, लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) और लेवल-14 (पे-स्केल) को 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का एरियर बकाया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews