मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज, निवार्चन आयोग ने 12 बजे बुलाई प्रेस वार्ता

mp election 2023

Five States Assembly Election Date 2023 : चुनाव आयोग ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे एक बड़ी प्रेसवार्ता बुलाई है, जिसमें मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।सूत्रों की मानें तो नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच मतदान कराया जा सकता है और नतीजे दिसंबर अंत तक घोषित किए जा सकते हैं।इधर, चुनाव आयोग द्वारा प्रेसवार्ता बुलाए जाने के ऐलान ने राजनैतिक दलों के दिलों की धड़कन को तेज कर दिया है।

नवंबर दिसंबर के बीच हो सकते हैं चुनाव

माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव कराए जा सकते है। वही नवंबर महीने के मध्य से चुनावी प्रक्रिया शुरु होकर दिसंबर के मध्य तक चल सकती है। चुंकी 2018 में चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ में दो चरणों तो मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव कराए गए थे और फिर सभी पांच राज्यों में चुनाव की मतगणना दिसंबर 2018 को एक साथ हुई थी।

इन पांच राज्यों में होने है चुनाव, 1 में बीजेपी, 2 में कांग्रेस का कब्जा

दरअसल, इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुंकी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो मध्य प्रदेश में बीजेपी का कब्जा है। वही तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ जैसी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार है।  आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं, वहीँ छत्तीसगढ़ में 90 सीटें, मिजोरम में 40 , राजस्थान में 200 और  तेलंगाना में 119 सीट हैं। 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews