
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ जहां देशभर में धर्मांतरण (conversion) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। वहीं अब भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजधानी Bhopal के निजी स्कूल कैंपस (private school campus) में धर्म परिवर्तन (Religion change) का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद बैरागढ़ पुलिस ने स्कूल में दबिश दी है। इस दौरान निजी स्कूल कैंपस में धर्मांतरण के आरोप में छानबीन की गई है। पुलिस द्वारा जांच प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”710016258″]
Read More : UGC की बड़ी तैयारी, रिसर्च के छात्रों को मिलेगा लाभ, नवीन प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन जारी
जानकारी की माने तो पुलिस को भोपाल के निजी स्कूल कैंपस में धर्म परिवर्तन करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही स्कूल संचालक सहित पांच लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। इधर इस मामले में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने भी संज्ञान लिया है। साथ ही उन्होंने कलेक्टर कमिश्नर से इस मामले में बात करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”710015790″]
इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि स्कूल परिसर के कुछ लोगों के धर्मांतरण के लिए तैयारी करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जगदीश सांवले और भाजयुमो नेता मिक्की दास ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ने स्कूल परिसर में कई लोग इकट्ठा थे और लोगों को धर्मांतरण के लिए तैयार किया जा रहा था।
जिसमें पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू करते हुए इस मामले में राजेश मालवीय सहित रितिका मालवीय, कामिनी पाल, फादर पॉल पौलुस और स्कूल के संचालक मेनिश मैथ्यूज के खिलाफ FIR दर्ज किए हैं। जानकारी की माने स्कूल में हर सप्ताह आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुलाकर बैठक की जाती है इसके साथ ही उन्हें प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए तैयार किया जाता है।
