सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं ‘अयोध्या जाने वाले रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर होगा अभिनंदन, हरिद्वार की तर्ज पर बनाए जाएंगे नर्मदा घाट’

CM Mohan Yadav announcement

CM Mohan Yadav big announcements : सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर जो भी रामभक्त वहां दर्शन के लिए जाएंगे, उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के सारे बड़े मंदिरों में विशेष विद्युत और पुष्प सज्जा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को जो जहां रहेगा, वो वहीं पर भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए दिवाली मनाएगा।

22 जनवरी को ‘तीसरी दिवाली’ मनाने का आह्वान

बुधवार को शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी दुर्गावती एवं रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में संस्कारधानी जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित एवं आभार यात्रा के बाद आभार सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कैबिनेट में पहले ही ये निर्णय ले चुके हैं कि भगवान राम से चरण मध्य प्रदेश में जहां जहा पड़े हैं, वहां तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। इसी के साथ 22 जनवरी को हम तीसरी दिवाली मनाएंगे। पहली दिवाली हमने कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई, दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को और अब श्रीराम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर तीसरी दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर जो भक्त अयोध्या जाएंगे, उनके ऊपर फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। इसी के साथ सरकार के माध्यम से प्रदेश के सभी बड़ें मंदिरों में विशेष साज सज्जा की जाएगी।

नर्मदा नदी के घाट विकसित होंगे

सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर 400 करोड़ से ज्यादा के विकासकार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसी के साथ उन्होने मंच से कई बड़ी घोषणाएं भी की। डॉ मोहन यादव ने कहा कि नमामि नर्मदे परियोजना के अंतर्गत अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर नर्मदा नदी के घाटों का निर्माण होगा। इसी के साथ उन्होने जबलपुर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए आईटीआई से दीनदयाल तक जाने वाले ब्रिज को मंजूरी दी। सीएम ने कहा कि महाकौशल संभाव में उद्योगों की श्रृंखला शुरु हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। लोगों को रोजगार मिले और विकास हो, इस लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।

नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल किया जाएगा

सीएम ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में मध्य प्रदेश की नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती, रानी अवंतिबाई सहित ऐसे सभी गौरवशाली रानियों और महापुरुषों को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का सिलसिला लगातार चलता रहेगा और मध्य प्रदेश सरकार का संकल्प सबको साथ लेकर चलने का है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नए नए सोपान गढ़ती जाएगी और आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदीजी की नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। ‘अबकी बार 400 पार, मोदीजी के नेतृत्व में जीत अपार’ का नारा देते हुए उन्होने विश्वास जताया कि एक बार फिर जनता अपना आशीर्वाद बीजेपी को देगी और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

[dgv_vimeo_video id=”899489853″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews