कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा बकाया LTC और अलाउंस का पैसा, हुआ ये समझौता, खाते में आएगी 37000 तक राशि

2000 Rupee Note Exchange,

Employees LTC/Allowance Hike : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड या जुस्को कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारियों के लंबे समय से अटके लीव ट्रैवल्स कंसेशन LTC और पेट्रोल अलाउंस पर समझौता हो गया है। इसमें LTC का समझौता 2 साल के लिए हुआ है, जो 2024 तक लागू रहेगा।वही अलाउंस का फैसला 4 साल यानि 2027 तक के लिए हुआ है।वही 2022 से लेकर 2023 तक के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। इससे पुरानी ग्रेड के कर्मचारियों की सैलरी में 8100 औ नए ग्रेड के कर्मचारियों में 9100 रुपए की वृद्धि हुई है।

पढ़े क्या हुआ समझौता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा स्टील की 100 प्रतिशत अनुषंगी इकाई टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) कर्मचारियों के 50 माह से लंबित LTC और 14 माह से लंबित पेट्रोल अलाउंस पर फैसला आखिरकार हो गया है। गुरूवार को हुई बैठक में कंपनी प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच LTC और अलाउंस को लेकर बड़ा समझौता हुआ है, इसके बाद हस्ताक्षर किए गए। समझौते के बाद सभी पदाधिकारी यूनियन कार्यालय पहुंचे और सभी विभागों के कमेटी मेंबरों के साथ हस्ताक्षर करने वाले पदाधिकारियों ने बैठक की और लंबित LTC व पेट्रोल एलाउंस में हुए समझौते की जानकारी दी गई।

जानिए किस तरह मिलेगा अलाउंस और LTC का लाभ

  1. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समझौते में तय हुआ कि जुस्को में टाटा स्टील से आए ट्रांसफर एम्पलाई व जेएस और जेडब्ल्यू ग्रेड कर्मचारियों को दो ब्लाक ईयर (2020-21 व 2022-23) के एलटीसी का एरियर और अप्रैल 2022 से 14 माह के पेट्रोल एलाउंस का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा।
  2. इसमें टाटा स्टील से ट्रांसफर होकर आए कर्मचारियों में 29,000 से कम बेसिक वाले कर्मचारियों को  35,600, 29,000 से अधिक बेसिक पाने वालो को  37,600 और जेएस व जेडब्ल्यू ग्रेड कर्मचारियों को 30,600 LTC के रुप में मिलेंगे।
  3.  साइकिल के लिए 28 रुपये प्रतिदिन (420 रुपये मासिक) से बढ़कर 36 रुपये (540 रुपये मासिक), दो-पहिया वाहन के लिए- कर्मचारी ग्रेड 1500 रुपये प्रतिमाह से बढकर 1925 रुपये प्रतिमाह, सुपरवाइजर ग्रेड 1550 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1975 रुपये प्रतिमाह चार पहिया वाहन के लिए- कर्मचारी ग्रेड 2050 रुपये प्रतिमाह  बढ़कर 2550 रुपये प्रतिमाह, सुपरवाइजर ग्रेड 2250 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 2750 रुपये प्रतिमाह पेट्रोल अलाउंस मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews