लाखों पेंशनरों के लिए ताजा अपडेट, मई से लागू होगी बढ़ी हुई पेंशन दर, जून से खाते में आएगी इतनी राशि, इन्हें मिलेगा लाभ

pensioners pension

Pensioners Pension Hike : राजस्थान के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में बजट सत्र में राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पेंशनरों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में बढ़ोतरी का ऐलान किया था।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार बढ़ी हुई राशि 1 मई से प्रभावी होगी। इसके तहत अब 1 मई को पेंशनरों के खाते में 1000 रुपए पेंशन मिलेगी, चुंकी नई दरें 1 मई 2023 से लागू होगी, ऐसे में बढ़ी हुई राशि 1 जून को खाते में आएगी।

नई दरें 1 मई से लागू, जून में बढ़कर आएगी पेंशन

दरअसल, बीते दिनों सीएम अशोक गहलोत ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वर्तमान में देय 500-750 रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि अब न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगी। वृद्धावस्था, एकलनारी, विशेष योग्यजन, लघु एवं सीमांत कृषक पेंशन में पात्र आवेदकों को बढ़ी हुई पेंशन राशि माह मई से मिलेगी, जो कि एक जून 2023 को देय होगी।

इससे दौसा जिले के 106340 वृद्धजनों, 30345 एकल नारी व 23693 विशेष योग्यजनों को लाभ मिलेगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 53170000 रुपए और एकल नारी योजना में 15172500 रुपए का सरकार पर अतिरिक्त भार भी पड़ेगा। खास बात ये है कि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में सभी वर्ग के पेंशनर्स को प्रति माह मिलने वाली पेंशन में वृद्धि के बाद सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था, विधवा, परित्यागता, तलाकशुदा व एकल नारी पेंशन को इसका लाभ मिलेगा।

2222.70 करोड़ रुपए का आएगा अतिरिक्त भार

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पेंशन दरों में वृद्धि से अब राज्य सरकार पर प्रतिमाह 185 करोड़ रुपए और प्रतिवर्ष 2222.70 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। अभी प्रतिमाह लगभग 700 करोड़ रुपए व्यय होते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की गई थी।

इन्हें भी मिलेगी बढ़कर पेंशन

सभी आयु वर्ग के कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजन को अब 2500 रुपए पेंशन मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में पेंशन राशि बढ़ाने के बाद अब 2500 रुपए कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजन को दिए जाएंगे। जून माह से बढ़ी हुई पेंशन राशि दी जाएगी। जबकि, एक अप्रेल से ही कुष्ठ रोगियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का भी लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews