MP News: हितग्राहियों को बड़ा तोहफा, 1 करोड़ 7 लाख की स्वीकृति, जल्द खाते में आएंगे 1-1 लाख, मिलेगा लाभ

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री आवास योजना के मध्य प्रदेश के हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के 107 हितग्राहियों को एक करोड़ 7 लाख रूपये अंतरित किए गए है।इसके तहत प्रत्येक हितग्राही के खाते में एक-एक लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे।यह दो किस्तों में राशि जारी होगी।

यह भी पढ़े..IMD Alert: फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बढ़ी ठंड-बर्फबारी, जानें पूर्वानुमान

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के बीएलसी घटक में स्वीकृत 107 आवास के लिये एक करोड़ 7 लाख रूपये की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करने की स्वीकृति दी गयी है। प्रथम किश्त में 41 हितग्राहियों को 41 लाख रूपये और द्वितीय किश्त में 66 हितग्राहियों को 66 लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे। प्रत्येक हितग्राही के खाते में एक-एक लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे।

यह भी पढ़े…MP Weather: 3 नवंबर को फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, पढ़े पूर्वानुमान

इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने नगर परिषद पिपरई में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 11 हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपये की प्रथम किस्त प्रदान की थी। राज्य मंत्री ने कहा था कि हर पात्र व्यक्ति को आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा।नगर परिषद पिपरई में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 1900 आवेदक पात्र पाये गये हैं, इन सभी को यथाशीघ्र राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना में लाभ से वंचित रह गया है तो उनका पुन: सर्वे कराकर सूची में नाम शामिल किए जाने की व्यवस्था की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews