दिवाली से पहले पुजारियों-सेवकों को तोहफा, वेतन में फिर हुई वृद्धि, भत्तों का भी लाभ, अब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

SALARY

Ayodhya Ram Mandir Priests salary Hike : उत्तर प्रदेश के रामलला के पुजारियों को दीवाली के पहले बड़ी सौगात मिली है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के सेवकों का एक बार फिर वेतन बढ़ा दिया है।इसके साथ ही पुजारियों को बीमा, डीए और भत्तों का भी लाभ मिलेगा। खास बात ये है कि छह महीने में यह दूसरा मौका है जब सेवकों के वेतन में वृद्धि की गई है।

अब खाते में आएंगे इतने रुपए

जानकारी के अनुसार, श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के सेवकों की सैलरी फिर बढ़ा दी है ।मुख्य पुजारी का वेतन 25000 से बढ़ाकर 32900 कर दिया गया है और अन्य सेवकों का वेतन भी बढ़ा है। 20000 वेतन पा रहे सहायक पुजारियों का वेतन 31 हजार रुपए हो गया है। यह वृद्धि सितंबर माह से की गई है, यानि अक्टूबर की सैलरी में नई दरों का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मंदिर के 4 सहायक पुजारियों का वेतन भी बढ़ाया गया है इसके अलावा पुजारियों को स्वास्थ्य बीमा, टीए-डीए भी दिया जाएगा।

डीए-टीए समेत अन्य सुविधाओं का भी लाभ

जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट ने वेतन वृद्धि के साथ ही पुजारियों और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं देने की भी योजना बनाई है, जिसके तहत अब मंदिर कर्मचारियों को चिकित्सीय सेवा, यात्रा भत्ते और निवास का भत्ते का भी लाभ मिलेगा। इससे पहले ट्रस्ट ने मई में पहला इंक्रीमेंट देते हुए मुख्य पुजारी को 25 हजार रुपये और सहायक पुजारियों को 20000 रुपये देने का निर्णय लिया गया था वहीं अब अक्टूबर महीने में दोबारा मुख्य पुजारी का वेतन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 32 हजार 900 रुपये किया गया और उनके सहायक पुजारियों का वेतन 31000 कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews