कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, लिस्ट हो रही है तैयार, होगी कार्रवाई, अधिकारियों को निर्देश जारी

employees news

demo pic

Delhi MCD Employees News : दिल्ली नगर निगम (MCD Employees) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।महापौर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने काम ना करने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लेने का फैसला किया है। महापौर ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे कर्मचारियों की सूची” तैयार करें जो जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं कर रहे है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई

  1. दरअसल, महापौर डॉ. शैली ओबराय ने दिल्ली नगर निगम के सभी जोन अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा जो अपने कर्तव्यों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं, ताकि उनके ऊपर कार्रवाई की जा सके।
  2. जवाबदेही और प्रदर्शन में सुधार के लिए ऐसे कर्मचारियों की एक सूची तैयार की जा रही है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कई वार्डों से कुछ कर्मचारियों की शिकायतें लगातार आ रही हैं, ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
  3. मेयर कार्यालय से जारी बयान में आगे कहा गया कि महापौर ने ये कदम लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया है। साथ ही एमसीडी कर्मचारियों की जवाबदेही और प्रदर्शन नें सुधार के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।
  4. किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों के काम नहीं करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उनके नाम नोट किए जा रहे हैं।

शिक्षकों की कमी होगी दूर

दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की तर्ज पर सभी MCD स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। इसके लिए नई रणनीति लाई जाएगी। साथ ही लापरवाही और बार बार अपराध करने वालों के खिलाफ जुर्माने समेत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

महापौर चुनाव की तैयारियां तेज

  1. खास बात ये है कि दिल्ली नगर निगम का बयान ऐसे वक्त सामने आया है जब नगर निगम में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को एक अहम बैठक होगी।
  2. महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल को समाप्त होगी और दिल्ली नगर निगम की आम बैठक 26 अप्रैल को होनी है।महापौर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियमानुसार एमसीडी की पहली बैठक में नए महापौर का चुनाव होना है। एक उपमहापौर भी चुना जाएगा।
  3. वित्तीय वर्ष 2023-24 शुरू होने के बाद 26 अप्रैल को होने वाली बैठक, नए वित्तीय वर्ष में पहली बैठक होगी, हालांकि नए महापौर के चुने जाने तक शैली ओबेरॉय ही यह पद संभालेंगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews