कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 30 अप्रैल तक अपलोड करना होगा ये डाटा, वरना रूकेगा वेतन

employees news

UP Teacher Salary : उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।अब अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा मानस संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए एक निश्चित तारीख तय की गई है, जिसके तहत 30 अप्रैल तक पोर्टल पर डाटा अपलोड न होने पर उनका वेतन रोक दिया जाएगा।

30 अप्रैल तक पोर्टल पर करना होगा डाटा अपलोड

दरअसल, यूपी शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का ब्यौरा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों को अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। समय से डाटा अपलोड करने के लिए प्रधानाचार्यों को शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची का सत्यापन कर सूचना विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डाटा अपलोड ना होने पर रूकेगा वेतन

इतना ही नहीं शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए ब्लॉकवार नोडल व सहनोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। शिक्षकों व कर्मचरियों का ब्यौरा 30 अप्रैल तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। निर्धारित समय में डाटा अपलोड न होने पर शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन रुक जाएगा। संभावना है कि निर्धारित समय में शिक्षकों का पूरा ब्यौरा अपडेट करा दिया जाएगा। समय से डाटा अपलोड करने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची सत्यापित कर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews