Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, मुफ्त राशन सहित मिलेगा अतिरिक्त अनाज, सरकार की बड़ी तैयारी, कार्ड में परिवार का नाम जोड़ने अपनाएं यह प्रक्रिया

Ration card

Ration Card 2023 : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। एक तरफ जहां सरकार द्वारा इस साल के अंत तक राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन की योजना से बड़ा लाभ दे चुकी है। वही अब राशन कार्ड धारकों को अन्य लाभ देने की तैयारी की गई है। इसके तहत सरकार की राशन कार्ड योजना का लाभ उठा रहे हितग्राहियों को अब अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सरकार राशन कार्ड धारकों के लिए खास प्लान तैयार कर रही है।

हितग्राहियों को मुहैया कराई जाएगी अन्य सुविधा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आप लोगों को फ्री गेहूं चावल के अलावा और भी सामान दिया जाएगा। राशन का बाकी सामान भी बहुत ही कम दर पर हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए खाद्य मंत्रालय द्वारा नवीन तैयारी की गई है। खाद्य मंत्रालय की तरफ से आई जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के साथ अब राज्य सरकार द्वारा भी हितग्राहियों को अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

बजट प्रस्ताव भी तैयार

इससे पूर्व उत्तराखंड सरकार द्वारा 23 लाख परिवारों को फ्री राशन के साथ चीनी और नमक भी बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाने की योजना तैयार की जा रही है। उत्तराखंड के खाद्य मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक विभाग द्वारा इस योजना के लिए बजट प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। कैबिनेट में पेश होने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा योजना के लागू होते ही राज्य के लाखों हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा वहीं करीब 65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च भी देखने को मिल सकते हैं।

इनके राशन कार्ड होंगे रद्द 

सरकार की योजना है कि राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले मुफ्त राशन में गेहूं चावल के अलावा चीनी और नमक जैसे सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरी सामान कम कि उनके ऊपर हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी पर ₹10 प्रति किलो सब्सिडी देने का सुझाव दिया गया है। हालांकि इसे बढ़ाकर ₹15 तक किया जा सकता है। इसके साथ ही ऐसे राशन कार्ड धारक, जिन्होंने 6 महीने से अपने कार्ड से राशन योजना का लाभ नहीं लिया है, उनके राशन कार्ड को रद्द भी किया जाएगा।

बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट 2023 के लिए नवीन गाइडलाइन जारी 

वही कोरोना के दौरान शुरू की गई योजना को सरकार द्वारा जारी रखा गया है। इसके तहत बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट 2023 के लिए नवीन गाइडलाइन जारी की गई है। ऐसी स्थिति में यदि आपकी राशन कार्ड बीपीएल है तो आपको यह स्पष्ट करना होगा कि आप की सालाना आय ₹18000 से कम हो, यदि ऐसा है तो आपको लिस्ट में शामिल किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड लिस्ट ऑफ बीपीएल राशन कार्ड दोनों लिस्ट के लिए हितग्राहियों की सालाना आय ₹18000 से कम होनी चाहिए।

इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी तय किए गए हैं। जिस में जाति प्रमाण पत्र, स्थाई प्रमाण पत्र, बीपीएल आवेदन पत्र, पुराना राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवहन प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होगी। परिवार के सभी सदस्य के फोटो भी आवश्यक होंगे। इसके साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं। साथ ही बीपीएल कार्ड में हितग्राहियों के नाम को जोड़ा जाएगा।

नए सदस्य के नाम राशन कार्ड में जोड़ना

वही सरकार द्वारा एक नई सुविधा दी गई है। इसके तहत परिवार के विस्तार होने पर और नए सदस्य के परिवार में जुड़ने पर राशन कार्ड में उनका नाम जोड़ना अनिवार्य हो जाते हैं। शादी के बाद और घर में बच्चे आदि के जन्म के बाद ग्राहकों के राशन कार्ड में परिवारिक सदस्य के नाम जोड़ने की आवश्यकता होती है। ऐसे में राशन कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य होता है।

इसके लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए ऑनलाइन नाम जोड़ने की प्रक्रिया को भी पूरा किया जा सकते हैं।

ऑनलाइन नाम जोड़ने के लिए अपनाएं यह प्रक्रिया

  • सबसे पहले राज्य के खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे
  • लॉगइन आईडी बनाएं और लॉगिन करें
  • होम पेज पर नए सदस्य को जोड़ने के विकल्प दिखाई देंगे
  • नाम जोड़ने वाले विकल्प का चयन करें एक नया फॉर्म खुलेगा
  • परिवार के नए सदस्य की सभी जानकारी अंतरित करें
  • जरूरी दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें
  • सबमिट करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा
  • इस पोर्टल से फॉर्म को ट्रैक किया जा सकते हैं
  • अधिकारी फॉर्म और दस्तावेज की जांच करेंगे
  • सब कुछ सही रहने पर फॉर्म स्वीकार होगा और राशन कार्ड के जरिए घर पहुंचेगा
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews