CBSE : 10वीं-12वीं टर्म 2 पर आई नई अपडेट, 31 मार्च तक पूरा करें ये काम, जाने अन्य सूचना

CBSE Board 10th-12th Term-1 results

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  CBSE के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (central board of secondary education) द्वारा 19 मार्च को कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित किए गए थे। जिसके लिए छात्रों के term-1 के परीक्षा परिणाम स्कूलों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी (registered E-mail ID) पर भेजे गए थे। वही अपने Score से जिन छात्रों को आपत्ति है, वह CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने स्कूलों के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन (Revaluation)  के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है। 31 मार्च के बाद किसी भी स्थिति में छात्रों के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक CBSE 10वीं परीक्षा के लिए अनपरा पति के लिए आवेदन लिए जाते हैं। जिसके लिए तत्काल प्रभाव से छात्रों को आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। छात्र अपने आप अपने स्कूल द्वारा भेज सकते स्कूल सीबीएसई को छात्रों से संबंधित आपत्ति आवेदन भेजेगा। इसके लिए ऑनलाइन विवाद निवारण तंत्र 31 मार्च तक एक्टिव रहेगा।

Read More : कृषि मंत्री कमल पटेल एक्शन मोड में, प्रदेश के किसानों के खातों में मुआवजा राशि न पहुंचने पर दिए यह निर्देश

बता दें कि CBSE कक्षा बारहवीं और दसवीं के कम अंक हासिल करने वाले छात्र कक्षा 12 की परीक्षा परिणाम के बाद ही कंपार्टमेंट में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कक्षा बारहवीं छात्रों के लिए इस साल सफल होने वाले छात्रों का प्रतिशत सौ फीसद था।

महत्वपूर्ण सुचना

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 26 अप्रैल से कक्षा 10 और कक्षा 12 की टर्म 2 की परीक्षा आयोजित होगी।
  • बोर्ड ने सीबीएसई द्वारा 10, 12 के सैंपल पेपर भी अपनी मार्किंग स्कीम के साथ जारी किए हैं।
  • वहीँ सीबीएसई द्वारा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर की मदद से छात्र टर्म 2 की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार और प्रत्येक विषय के प्रश्नों के वेटेज की जांच कर सकते हैं।
  • सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षा पहले से निर्धारित कम किए गए पाठ्यक्रम के 50 प्रतिशत पर आयोजित की जाएगी।
  • सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 और कक्षा 12 कम पाठ्यक्रम के पचास प्रतिशत पर होगी।
  • पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के प्रश्न होंगे।
  • टर्म 1 सीबीएसई परीक्षा प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) थे, जिसमें केस-आधारित एमसीक्यू और एमसीक्यू शामिल थे, जो कि तर्क-तर्क पर आधारित थे
  • सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के पेपर केस-आधारित, ओपन-एंडेड का मिश्रण-बैग होंगे।
  • सीबीएसई टर्म 2 के पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों प्रश्न होंगे – केस-आधारित, स्थिति-आधारित, ओपन-एंडेड शॉर्ट आंसर और लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्न शामिल रहेंगे।
  • वर्तमान अंक केवल सिद्धांत परीक्षा के लिए हैं। टर्म 2 की परीक्षा समाप्त होने के बाद, सीबीएसई व्यावहारिक और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के साथ अंतिम अंक जारी करेगा।
  • अंतिम स्कोर के आधार पर, एक छात्र को बोर्ड द्वारा तय किया गया पास, फेल या कंपार्टमेंट मिलेगा
  • वहीँ टर्म 2 की परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
  • छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर सीबीएसई की वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews