Ladli Behna Yojana : करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, जल्द राशि बढ़कर होगी 1500 रुपए! 4 अक्टूबर को CM कर सकते है बड़ा ऐलान

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। इस बार 10 अक्टूबर के पहले योजना की पांचवी किस्त मिल सकती है। खबर है कि लाड़ली बहना का अगला कार्यक्रम 4 अक्टूबर को रतलाम जिले के जावरा में होगा, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकते है।सीएम योजना की राशि में फिर 250 रुपये की वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं,इसके बाद यह 1250 से बढ़कर 1500 रुपए हो जाएगी।सुत्रों की मानें तो इसको लेकर महिला एवं बाल विकास ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। बता दे कि वर्तमान में योजना के 1.32 करोड़ लाभार्थी है, जिन्हें 1250 रुपए राशि दी जा रही है।

अविवाहित बहनों के भी जल्द जुड़ेंगे योजना में नाम

रविवार को सीहोर पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा कि लाडली बहना योजना दुख-तकलीफ को खत्म करने की योजना है। जो बहने छूट गई है और जिनके विवाह नही हुए है, ऐसी बहनों के भी नाम जोड़े जाएंगे। ये पैसा नही है बल्कि बहनों का मान सम्मान और इज्ज़त है।आजीविका मिशन की बहनों से उनकी आमदनी हर माह दस हजार रुपए महीना करने के संकल्प हर हाल में पूरा होगा। बेघरबार लोगों के लिए लाडली आवास योजना बना दी है जिससे प्रधानमंत्री आवास में जिनके नाम छूट गए हैं उन्हें भी घर बनाने के लिये पैसा मिल सके।जल्दी ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर की राशि लाडली बहनों और उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारियों के खाते में डालेंगे और जिन लाडली बहनों के नाम कनेक्शन नहीं है, उनके भी कनेक्शन में नाम ट्रांसफर का काम शुरू किया है।

बहनों को मिलेगा 450 में गैस सिलेंडर और आवास का भी लाभ

सीएम ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ। मेरे मन में विचार आया कि बहनों को साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने एक हजार रुपए उनके बैंक खातों में डालूंगा। यह राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी है। धीरे-धीरे लाड़ली बहनों के खातें में यह राशि बढ़ाकर तीन हजार कर दी जाएगी। बहनों के सारे दु:ख दूर कर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना जमीन के नहीं रहने देंगे।  लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बहनों को अब रसाई गैस 450 रुपए में दी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के नाम रसोई गैस नहीं है, उनके पति के नाम पर दर्ज सिलेंडर बहनों के नाम ट्रांसफर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews