सीएम मोहन यादव की पर्यावरण सम्मेलन में बड़ी घोषणा ‘विशेष अवसर पर पौधारोपण के लिए जगह उपलब्ध कराएगी सरकार’

CM

CM Mohan Yadav in Environment Conference : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित ‘पर्यावरण सम्मेलन’ में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बात की और कहा कि अबसे जन्मदिन या अन्य किसी विशेष अवसर पर यदि कोई पौधा लगाना चाहता है, तो उसे जगह उपलब्ध हो, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि हम उस संस्कृति के पुजारी हैं जहां भगवान भी तुलसी जल के बिना भोजन ग्रहण नहीं करते और बिना बेलपत्र के बाबा महाकाल भी प्रसन्न नहीं होते। हमारी पूजा पद्धति में भी पर्यावरण का बहुत बड़ा महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘हमारी संस्कृति में प्रकृति से अभिन्न जुड़ाव है’

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चाहे वंदनवार की सजावट हो या पूजा के कलश के नीचे आम के पत्ते रखने की बात हो, भारतीय सनातन संस्कृति में सभी पर्व व त्योहारोंं में प्रकृति और पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा यहां सनातन संस्कृति हर कदम पर प्रकृति से जुड़ी हुई है। हमारी जीवनशैली से वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश जाता है। इसीलिए हमें पेड़ों को सहेजना चाहिए। जब तक जंगल है, तब तक ही जीवन है..जंगल के बिना जीवन संभव नहीं है। भारत का दुनिया में इसलिए महत्व है क्योंकि हमने हमने समूची वसुधा को एक परिवार माना है। हमारा कुटुम्ब मानवता है, हमारा विचार शांति है और हमारा दर्शन प्रकृति के साथ जीने का रहा है। हमारी साहित्य रचना भी भोजपत्र पर हुई है इसलिए हमारी संस्कृति की जड़ें ही प्रकृति से जुड़ी हुई है।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि अबसे जन्मदिन या अन्य किसी विशेष अवसर पर यदि कोई पौधा लगाना चाहता है, तो उसे जगह उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व सीएम के पौधरोपण संकल्प के 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पौधरोपण संकल्प के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम मोहन ने पुस्तक ‘Spritual Anatomy’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गीतकार समीर अनजान, पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी, हार्टफुल नेस संस्था के प्रमुख कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ सहित देश के कई पर्यावरणविद व प्रदेश के गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews