सीएम शिवराज नगरीय निकायों को देंगे बड़ी सौगात, 750 करोड़ रूपये स्वीकृत, आज 350 करोड़ की पहली किस्त होगी जारी

cm shivraj

CM Shivraj Singh Chouhan : मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को आज सोमवार 20 फरवरी को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मप्र सरकार द्वारा निकायों के सड़कों के कायाकल्प अभियान में 750 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है, इसमें पहली किस्त के रुपए में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा 350 करोड़ जारी किए जाएंगे।

दरअसल,  सीएम शिवराज सिंह चौहान आज 20 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सुबह 11 बजे 413 नगरीय निकायों की सड़कों के कायाकल्प अभियान में 750 करोड़ रूपये की स्वीकृति और प्रथम किस्त के रूप में 350 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से जारी करेंगे। सीएम चौहान नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि  सीएम चौहान द्वारा कायाकल्प अभियान की घोषणा 19 दिसम्बर, 2022 को की गई थी।

जनसंख्या के आधार पर दी जायेगी राशि

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों की सड़कों के उन्नयन के लिये जनसंख्या की श्रेणी के आधार पर राशि दी जायेगी। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों के लिये 25 करोड़, 2 लाख 10 लाख तक की जनसंख्या वाले नगरों को 7 करोड़, एक से 2 लाख तक की जनसंख्या पर 3 करोड़, 50 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या पर 2 करोड़ 50 लाख, 30 से 50 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ 60 लाख, 20 से 30 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ और 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरों को 50 लाख रूपये दिये जायेंगे।

कार्यों की निगरानी के लिये समिति गठित

कार्यों की निगरानी के लिये राज्य संचालनालय और संभाग स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा। गुणवत्ता नियंत्रण के लिये संभाग स्तरीय मोबाइल टेस्टिंग लेब की स्थापना की गई है। राज्य स्तरीय क्वालिटी मॉनीटर्स मनोनीत कर दिये गये हैं। साथ ही निकायों द्वारा प्रस्तुत सिटी रोड एक्शन प्लॉन को अनुमोदित कर दिया गया है। शहरों के जिन मार्गों में आवागमन अधिक होता है, उनका उन्नयन प्राथमिकता से किया जायेगा। कार्यक्रम का विभिन्न क्षेत्रीय न्यूज चेनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लाइव प्रसारण किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews