सोना खरीदने की तैयारी है क्या? ये है आज 11 सितंबर का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का गुरूवार का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

सितंबर के दूसरे हफ्ते में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगर आप खरीदने की सोच रहे है तो आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव………
gold rate today

gold latest price

Gold Silver Rate 11 September 2025: नवरात्रि से पहले सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। आज गुरूवार को सोने की कीमतों में हल्का उछाल आया है हालांकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,01,460 , 24 कैरेट का भाव 1,10,670 और 18 ग्राम सोने का रेट 83,040 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 29,900 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव………

गुरूवार का 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 83,040/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 82,890/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 82,940 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 84, 050/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

गुरूवार का 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,01 360/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 1,01,460/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1,01,310/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

गुरूवार का 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,10, 570 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,10, 670 /- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,10, 520 /- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,10, 730 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

पढ़िए गुरूवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,29, 900 /- रुपये
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,40,000/- रुपये।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,29, 900/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम

  • सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।
  • हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा। इसस तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।
  • भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews