कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय

Government employees

Employee Holiday 2023: कर्मचारियों-छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 जनवरी को मतदान होना है,ऐसे में मतदान दिवस 30 जनवरी को विशेष आकस्मिक अवकाश रहेगा। यह आदेश राज्य सरकार के सभी विभागों पर लागू होगा। इसी दिन प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आयोजित है।खास बात ये है कि आज 29 जनवरी को रविवार है, ऐसे में आज भी अवकाश रहेगा, ऐसे में कर्मचारियों को दो अवकाशों का लाभ मिल जाएगा।

दरअसल , उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों के लिए बोनाफाइड मतदाता है, उन्हें मताधिकार के प्रयोग के लिए 30 जनवरी को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा। उस दिन राज्य के 39 सम्बंधित जिलों में इस चुनाव में मतदान करने वाले स्नातकों व शिक्षकों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।

आदेश सभी विभागों पर होगा लागू

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों (3 खंड स्नातक एवं 2 खंड शिक्षक) पर हो रहे उपचुनाव में आगामी 30 जनवरी 2023 को मतदान होगा।इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने की राज्यपाल महोदया द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त आदेश जनपद के समस्त विभागों/विभागाध्यक्षों/स्थानीय निकायों तथा अर्द्धशासकीय विभागों पर लागू होगें तथा इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान करने के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश में वर्णित व्यवस्था अनुसार स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

कहां कहां डाले जाएंगे वोट

इस संबंध में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।इसके तहत 3 खंड स्नातक और 2 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 5 रिक्त सीटों के लिए प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात और फतेहपुर में वोट डाले जाएंगे।इसके साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, उन्नाव, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सिद्धार्थ नगर, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, अयोध्या, मऊ, सुल्तानपुर, अमेठी और अंबेडकर नगर में भी 30 जनवरी को मतदान होने हैं ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews