कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा 12 अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ, 1 महीने में एरियर का होगा भुगतान, बैठक में बनी सहमति

state government

Employees Leave and arrears : चंडीगढ़ नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब डेलीवेज कर्मचारियों को साल मे 12 अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इसके तहत ही आउटसोर्स वर्करों को 2019 का पेंडिंग डीसी रेट्स का एरियर एक महीने में दे दिया जाएगा।

12 अतिरिक्त अवकाश

दरअसल, यह फैसला चंडीगढ़ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जीएस सोढ़ी की अध्यक्षता में कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एंप्लायज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में लिया गया है।। बैठक में फैसला लिया गया है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को साल में 12 अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ दिया जाएगा। संयुक्त आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी आउटसोर्स वर्करों को 15 कैजुअल लीव दिए जाएं।

1 महीने में होगा एरियर का भुगतान

इसके साथ ही बैठक में तय किया गया है कि आउटसोर्स वर्करों को डीसी रेट्स का एरियर देने के लिए ठेकेदारों को पत्र लिखा जाएगा और सभी आउटसोर्स वर्करों को 2019 का पेंडिंग डीसी रेट्स का एरियर एक महीने में दे दिया जाएगा। वही जिन कैटेगरीज के डीसी रेट्स नहीं बढ़े हैं, उनके ग्रेड पे डीसी ऑफिस को भेज दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews