कर्मचारियों-छात्रों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा अवकाश का लाभ, जानें कितने दिन बंद रहेंगे कार्यालय-स्कूल और कॉलेज

employees news

Employees Student Holiday : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की घोषणा की है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आंशिक संशोधन भी जारी किया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 4 अप्रैल की बजाय 3 अप्रैल को शासकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान शासकीय कार्यालय सहित स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

एमपी के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि राज्य शासन द्वारा विभाग की सम संख्या सूचना 19 दिसंबर 2022 में आंशिक संशोधन किया गया है। सोमवार 3 अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक और सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।वहीं राज्य शासन द्वारा इस विभाग की संशोधित अधिसूचना 19 दिसंबर 2022 के द्वारा महावीर जयंती पर मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।

राजस्थान के कर्मचारियों को भी लाभ

मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान के कर्मचारियों और छात्रों को भी 3 अप्रैल के अवकाश का लाभ मिलेगा।राजस्थान सरकार ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी कर दिए है।वही महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के अवकाश में बदलाव के कारण 3 अप्रैल को होने वाली राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं अब 4 अप्रेल को होंगी। इस दिन 10वीं कक्षा के गणित व 12वीं कक्षा के कम्प्यूटर साइंस के पेपर होंगे। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

बंगाल में भी 3 अप्रैल को अवकाश घोषित

एमपी राजस्थान के अलावा पश्चिम बंगाल में भी जैन धर्मांलंबियों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती 3 अप्रैल को ममता सरकार द्वारा महावीर जयंती पर अवकाश देने का ऐलान किया गया है। राज्य सचिवालय द्वारा इस संबंध में पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यहां सोमवार के दिन स्कूल, कॉलेज के अलावा राज्य सरकार के सभी कार्यालय भी बंद रहेंगे। अच्छी बात ये है कि कर्मचारियों को रविवार और सोमवार के अवकाश के चलते 2 छुट्टियों का लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews