
demo pic
Employees Holiday 2023 : सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी में अवकाश का लाभ मिलने वाला है। तमिलनाडु के इरोड पूर्व में होने वाले उपचुनाव के कारण 27 फरवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इसकी घोषणा तमिलनाडु सरकार ने की है । इसके तहत निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत सभी सरकारी कर्मचारियों को चुनाव के दिन वेतन के साथ अवकाश दिया जाएगा।इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना द्वारा कर दी गई है।
वैलेंटाइन डे पर भी सार्वजनिक अवकाश
पश्चिम बंगाल में आज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि अवकाश वैलेंटाइन डे के लिए नहीं बल्कि समाज सुधारक और राजवंशी नेता पंचानन वर्मा की जयंती को देखते हुए दी गई है इसके लिए सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। सार्वजनिक अवकाश रहने की वजह से कार्यालय सहित स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
27 फरवरी को रामगढ़ में भी अवकाश
झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के चलते राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है । इसके लिए सूचना भी जारी कर दी गई है। इस दौरान औद्योगिक प्रतिष्ठान, शासकीय कार्यालय और सार्वजनिक बैंकों को बंद रखा जाएगा। वहीं इसका लाभ कर्मचारियों को होगा। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत स्थानीय सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

