Promotion : हजारों कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, 20 फरवरी तक मांगा ब्यौरा

MPpromotion

Employees Promotion : हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल शिक्षा विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों अधिकारियों को जल्द प्रमोशन का लाभ मिलने वाला है। एक तरफ जहां शिक्षा विभाग के शिक्षक, लेक्चरर और हेडमास्टर के पद पर प्रमोट होंगे, इसके लिए विभाग ने 20 फरवरी तक ब्योरा मांगा है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, संभावना है कि विभाग 28 फरवरी तक  प्रमोशन लिस्ट जारी कर सकता है।

20 फरवरी तक मांगा ब्यौरा

इसके तहत शिक्षा विभाग जल्द ही 800 TGT को प्रवक्ता के पदों पर प्रमोशन देगा। इसके साथ ही 100 TGT शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन दी जाएगी। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्यों के पदों पर 25 प्रतिशत सीधी भर्ती कि जाएगी, जबकि 75 प्रतिशत पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। 20 फरवरी तक पात्र शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। स्कूल प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षक यह ब्योरा भेज सकते हैं।

25 फरवरी तक होगी लिस्ट तैयार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के करीब 5 हजार कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन का लाभ मिलेगा। लंबे विरोध-धरने और प्रदर्शन के बाद प्रबंधन की ओर से सीनियोरिटी लिस्ट के आधार पर प्रमोशन देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है। इसके लिए 25 फरवरी तक प्रमोशन की सीनियोरिटी लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ड्राइवरों को प्रमोशन दी जाएगी।

HRTC यूनियन ने 15 फरवरी के बाद प्रदेश में प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया था, HRTC ड्राइवर यूनियन ने HRTC प्रबंधन को 15 फरवरी तक सीनियोरिटी लिस्ट तैयार करने का अल्टीमेटम दिया था। प्रबंधन ने 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है, यानि 25 फरवरी तक सीनियोरिटी लिस्ट तैयार करने के लिए लिखित आश्वासन दिया गया। अगर 25 फरवरी तक लिस्ट तैयार नहीं होती तो HRTC प्रबंधन के खिलाफ रणनीति बनाकर अगला कदम उठाया जाएगा। सीनियोरिटी लिस्ट 25 तक नहीं बनती हैं तो ड्राइवर कामकाज भी ठप कर सकते हैं।

8 को मिला प्रमोशन, 14 तक करनी होगी ज्वाइनिंग

बता दे कि हाल ही में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कंडक्टरों को पदोन्नत किया गया था, निगम के 8 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर प्रोमोट किया था। पदोन्नत कर्मचारियों को 10 दिन यानि 14 फरवरी के अंदर निर्धारित डिपुओं में ज्वाइनिंग देनी होगी। अगर किसी कर्मचारी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई, तो उनकी पदोन्नति रद्द करके दूसरे कर्मचारी को पदोन्नत किया जाएगा। पदोन्नत कर्मचारियों को 35,600-1,12, 800 रुपए वेतन ज्वाइनिंग डेट से तुंरत प्रभाव से देने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews