सरकार लाई MyGov इंडिया Seva Samarpan Quiz प्रतियोगिता, 50 हजार तक जीतने का मौका

7th pay commisssion

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज 7 अक्टूबर को शासन प्रमुख के रूप में 20 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 20 साल पहले आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।  वहां से शुरू हुई उनकी शासन प्रमुख की यात्रा अभी अनवरत जारी है।

पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता प्रमुख के रूप में काबिज रहने पर सरकार ने एक क्विज प्रतियोगिता लांच की है।  MyGov इंडिया Seva Samarpan Quiz प्रतियोगिता का आयोजित कर रहा है जो आपको 50 हजार रुपये तक जीतने का मौका दे रहा है।

ये भी पढ़ें – आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे Hritik Roshan की Kangana ने लगाई क्लास, लिखा ऐसा पोस्ट

ये हैं प्रतियोगिता के नियम और शर्त 

आज 7 अक्टूबर को लांच की गई इस क्विज प्रतियोगिता में 300 सेकण्ड में 10 सवालों के जवाब देने होंगे,।  ये सवाल किसी भी क्षेत्र से पूछे जा सकते हैं और जो प्रतियोगी सबसे अधिक सही जवाब देगा उसका चयन किया जायेगा। यदि एक से अधिक प्रतियोगी के अंक सामान आते हैं तो रेंडमली चयन कर निर्णय लिया जायेगा।  अच्छी बात ये है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है यदि आपको किसी सवाल का उत्तर नहीं मालूम तो उसे छोड़कर अगले प्रश्न पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – .. तो क्या बागी तेवर की सजा मिली वरुण गांधी को, मां मेनका सहित राष्ट्रीय कार्यसमिति से बाहर

ऐसे ले सकते हैं हिस्सा 

MyGov इंडिया Seva Samarpan Quiz प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको https ://quiz.mygov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।  यहाँ आपको  अपना नाम, पता, ईमेल आईडी, मोबाइल /फोन नंबर लिखकर एकाउंट खोलना होगा।  Seva Samarpan Quiz के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहाँ आपको प्रतियागिता से सम्बंधित सभी जानकारी मिलेगी। प्रतियोगिता के पहले विजेता को 50 हजार रुपये बतौर इनाम मिलेंगे।  दूसरे विजेता को 30 और तीसरे को 20 हजार रुपये मिलेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews