सर्दियों में कैसे रखें दिल के मरीज अपना ख्याल

up weather today

डेस्क रिपोर्ट। यूं तो सर्दियों के मौसम को हेल्दी मौसम कहा जाता है लेकिन दिल के मरीजो के यह मौसम खासी केयर करने वाला होता है। दरअसल सर्दियों में दिन छोटे होने से व्यायाम करने की आदत व बरती जाने वाली सावधानियां भी कम हो जाती हैं। इसके अलावा सर्दी में रक्तप्रवाह कम होने से धमनियां सिकुड़ती हैं व अटैक की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए हृदय रोगी इस मौसम में खास खयाल रखें। आइए हम आपको बताएंगे कि कैसे ठंड के मौसम में सावधानियां बरती जा सकती है।

यह भी पढ़ें… शिवपुरी पहुंचा शहीद अमर का पार्थिव शरीर, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

वॉक 
सबसे पहले दिल के मरीजों को हफ्ते के चार दिनों (ऑल्टरनेट डेज) में चालीस मिनट कम से कम चार किमी चलना चाहिए। हालांकि यह वॉक सुबह सूरज निकलने के बाद ही या फिर शाम अंधेरा होने से पहले करें।

बादाम व पिस्ता दिल के मरीजों के लिए बादाम व पिस्ता फायदेमंद है। उन्हें ग्रीन-टी से भी लाभ होता है लेकिन घी, मक्खन, अधिक नमक, मिर्च-मसाले व तला-भुना भोजन कम से कम खाना चाहिए। शरीर को वसा की जरूरत हमेशा रहती है इसलिए इसे भोजन से पूरी तरह हटाया नहीं जा सकता। सर्दियों में दिनभर में 2-3 चम्मच घी व 4-5 चम्मच तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

मालिश
ठंड में हल्की मालिश के बाद धूप में जरूर बैठे, इससे रक्त संचार ठीक रहता है।

गरम खाना, गुनगुना पानी 

शुष्क वातावरण अस्थमा के मरीजों के लिए भी खतरनाक होता है। नमी के अभाव में सांस लेने में कठिनाई होती है। इससे हृदय पर जोर पड़ता है जिससे अटैक पड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्ग घर के भीतर का तापमान 21/22 डिग्री रखें और गर्म खाना व गुनगुना पानी लें।

भरपूर नींद लें
7-8 घंटे की नींद लें व मेडिटेशन करें। तनाव लेने से बचें। मांसाहार न करें। डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना हार्ट अटैक से बचने का महत्त्वपूर्ण तरीका है। नियमित रूप से दवाएं लें और कम से कम नमक खाने की आदत बनाएं।

डाइट चार्ट

सुबह एक गिलास मलाई रहित दूध, दो चम्मच शक्कर के साथ लें। इसके साथ 1-2 अखरोट खा सकते हैं। नाश्ते में अंकुरित अनाज/एक प्लेट मिक्स या वेजीटेबल उपमा लेंं। दोपहर में दो चपाती चोकर सहित, छिलके वाली दाल एक कटोरी, आधा कटोरी चावल, एक कटोरी हरी सब्जी, एक कटोरी दही व थोड़ा सलाद लें। शाम को एक कप चाय के साथ दो बिस्किट ले सकते हैं। डिनर, लंच जैसा ही लें। सोने से पहले कुछ खाना चाहते हैं तो आधा गिलास दूध या फल ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews