
IAS HAS Officer Transfer : हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन आईएएस से लेकर आईपीएस तक के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार रात राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने 9 आईपीएस और 9 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
इन IAS-HAS अधिकारियों के हुए तबादले
- आईएएस रोहन चंद ठाकुर को एचआरटीसी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रहे संदीप कुमार को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा के पद पर नियुक्ति दी गई है।
- शुभकरण को हिमऊर्जा का कार्यकारी निदेशक और भूपेंद्र अत्री को नगर निगम शिमला का आयुक्त लगाया गया।
- आईएएस मानसी सहाय को श्रम आयुक्त और निदेशक श्रम का पदभार दिया गया है।
- निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति को सामान्य निगम उद्योग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।
- विशेष सचिव पंकज राय से योजना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार ले लिया है।
- डॉ. अमित कुमार को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक और वित्त नियुक्त किया।
- एडीसी शिमला शिवम प्रताप सिंह को पावर कॉरपोरेशन में निदेशक कार्मिक एवं वित्त और अभिषेक वर्मा को एडीसी शिमला लगाया।
- एचएएस अधिकारियों में नगर निगम शिमला के आयुक्त रहे आशीष कोहली को परिवहन प्राधिकरण में सचिव बनाया गया है।
- हिमिस नेगी को कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध निदेशक, राजीव कुमार-दो को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव, नरेश ठाकुर को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन, ताशी संडूप को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।
- अजित कुमार भारद्वाज को हिप्पा के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार, ज्योति राणा को एडीएम शिमला, डॉ. विकास सूद को मिल्कफेड का प्रबंध निदेशक और निशांत ठाकुर को राज्य खाद्य आयोग का सचिव लगाया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

