IAS Transfer 2023 : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, 14 को मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer

 IAS Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से आईएएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिस की सूची जारी कर दी गई है। कुल 14 आईएएस पीसीएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा 7 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारी और एक वित्त अधिकारी के तबादले किए गए हैं। तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनके हुए तबादले

जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं

  • उसमें आईएएस बृजेश कुमार संत को कमिश्नर खाद्य नियुक्त किया गया है
  • जबकि आईएएस बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।
  • आईएएस अधिकारी आनंद स्वरूप अपर सचिव ग्रामीण विकास निर्वाचन तथा आयुक्त ग्राम्य विकास को निदेशक पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • आईएएस सोनिका जिलाधिकारी देहरादून मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून और उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकार को उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से मुक्त किया गया है।
  • आईएएस संजय कुमार निदेशक, दुग्ध विकास तथा निदेशक महिला डेयरी को निदेशक कौशल विकास और प्रशिक्षण हल्द्वानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • आईएएस नंदन कुमार संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी नियुक्त किया गया है
  • जबकि राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी आशीष भटगाई को निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर नियुक्त किया गया है।
  • विनोद गिरी गोस्वामी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन नियुक्त किया गया है।
  • सुंदरलाल सेमवाल को सचिव रियल स्टेट रेगुलर अथॉरिटी तथा रेरा का अपीलीय प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यहां देखें लिस्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews