
Punjab IAS/PCS Transfer News : पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी कड़ी में नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
राज्य सरकार ने 18 IAS और 2 PCS अफसरों के तबादलें किए है।इस संबंध में पर्सनल डिपार्टमेंट ने आदेश भी जारी कर दिए है।सभी अधिकारियों को नए विभागों का चार्ज दिया गया है। पंजाब में राजनीतिक फेर बदल के बीच यह कदम उठाया गया। इसमें लोकल गवर्नमेंट के सेक्रेटरी अजोय शर्मा को हटा दिया गया है। इसके अलावा अमृतसर के DC अमित तलवार का ट्रांसफर कर दिया गया है, उनकी जगह पर घनश्याम थोरी नए डिप्टी कमिश्नर होंगे।



लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

