IMD Alert : पूरे भारत में बदलेगा मौसम, बौछार पड़ने से तापमान में होगी गिरावट, 25 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Alert : पूरे भारत में बदलेगा मौसम, बौछार पड़ने से तापमान में होगी गिरावट, 25 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर के मौसम (Weather today) में एक बार फिर से भारी बदलाव देखने को मिलेगा । हर राज्य में बूंदाबादी(drizzle) और बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने अलर्ट (IMD Alert) जारी करते हुए कहा है कि राजधानी दिल्ली सहित बिहार- झारखंड- यूपी में भी झमाझम के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री व अधिकतम तापमान 10 डिग्री से आने की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली में मौसम विभाग ने आज हल्की बूंदाबांदी और बौछार पड़ने के भी अलर्ट जारी किए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले दो घंटों में उत्तर प्रदेश के चांदपुर, मोदीनगर, जट्टारी, खैर, इगलास, राया, हाथरस, मथुरा, टूंडला, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के साथ-साथ राजस्थान के राजगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में आज गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Read More : दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति Gautam Adani की कंपनी को Loan की जरूरत, जानिए इसकी वजह

वहीं अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट भी रिकॉर्ड की जाएगी। गाजियाबाद में भी आज बौछार पड़ने की संभावना जाहिर की गई है। अगले दो घंटों के लिए एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) के साथ-साथ बरवाला, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के आसपास के हिस्सेमें बौछार जारी रहेगी।

दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सहित अंडमान निकोबार दीप समूह में भी हल्की और मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख में भी मध्यम बौछार पढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड बिहार झारखंड उड़ीसा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की और मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। झारखंड में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में बूंदाबादी और गरज चमक का अलर्ट जारी किया गया।

वहीं गुजरात महाराष्ट्र सहित गोवा में भी आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में भी कई नदियां उफान पर आ गई है। हालांकि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में बारिश के रफ्तार में कमी देखी जाएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 8 जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले 2 जुलाई को पूरे देश में प्रवेश किया था। हालांकि, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश मध्यम बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews