24 घंटे में बदलेगा कई राज्यों का मौसम, सक्रिय होगा नया सिस्टम, यहां भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड-कोहरा, जानें IMD अपडेट

imd rainfall, imd weather update

IMD Alert/Weather Update Today : दिवाली के बाद जहां उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है वही दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। आज मंगलवार को तमिलनाडु समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में तो स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।14 और 15 नवंबर को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और  कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

बुधवार-गुरूवार को इन क्षेत्रों में बारिश-आंधी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व पुद्दुचेरी में मंगलवार – बुधवार और केरल में बुधवार- गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 16 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।14- 15 नवंबर को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में हवा की गति 45- 55 किमी प्रति घंटे तो 15-16 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हवा की गति 45- 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी मंगलवार को बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, आज मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।तमिलनाडु के तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुवल्लूर, चेन्नई, तिरुवन्नमलाई, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, तिरुचिरापल्ली, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में 20 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, स्कूलों में अवकाश

स्काईमेट के मुताबिक, आज मंगलवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश, तमिलनाडु -आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश और रायलसीमा, लक्षद्वीप , केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।तमिलनाडु के विल्लुपुरम, अरियालुर, कुड्डालोर और नागापट्टिनम के साथ पुडुचेरी और कराईकल में शैक्षणिक संस्थानों को 2 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। पुडुचेरी में भी आज से दो दिन भारी बारिश, फिर 3 तीन मध्यम बारिश और उसके अगले दो दिन यानी 19 और 20 नवंबर को हल्की बारिश के आसार है। 16 नवम्बर के लिए ओडिशा के छह जिलों भद्रक, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी और गंजाम के आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड-कोहरा

दिल्ली में 16 नवंबर तक कोहरा बढ़ सकता है। अगले 7 दिनों तक साफ आसमान और हल्का कोहरा रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के जिलों में भी ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। इस समय उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। ठंड के बढ़ने से अब प्रदेश में दिन रात को कोहरा भी बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक के गिरावट की संभावना है।
बिहार में कोहरा और धुंध बढ़ने की संभावना है। यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

15 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने वाला है जिससे मध्य प्रदेश की ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों के साथ ही सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ में भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। नए मौसम सिस्टम बनने के बाद टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, सागर, रायसेन, विदिशा सहित कुछ और जिलों में आने वाले 3-4 दिनों में बौछारें पड़ सकती हैं। वही 15 नवंबर के बाद तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है।हिमाचल प्रदेश , जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ने के आसार है।

क्या कहता हैै मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने और इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है, जिसके 16 नवंबर के आस-पास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। वही एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews