Weather Today : 48 घंटे बाद एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 10 राज्यों में बारिश -बिजली की चेतावनी, 3 राज्यों में भारी वर्षा, 15 के बाद यहां बढ़ेगी ठंड

weather update

Weather Update Today : दक्षिण पश्चिमी मानसून के विदा होते ही देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।कहीं बारिश का दौर जारी है तो कहीं गुलाबी ठंड़ दस्तक देने की तैयारी में है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 13 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके प्रभाव से केरल समेत कई राज्यों में बारिश होगी तो वही एमपी यूपी और छत्तीसगढ़ समे कई राज्यों में ठंड का असर दिखाई देगा। आज बुधवार को 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश के आसार है

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वही पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिमी हिमालय, गोवा और रायलसीमा,लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम की संभावना है। उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ सर्दी बढ़ने के आसार है और हिमाचल प्रदेश और बिहार के  सात जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन राज्यों में बारिश-ठंड़

IMD के मुताबिक, 14 और 15 अक्टूबर को कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 15 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है।15 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों और बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद 16-17 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और यूपी में 14 अक्टूबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी 15 अक्टूबर तक मौसम खराब रह सकता है।इस दौरान बादल छाने, बिजली और बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews