IMD ALERT :एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 10 राज्यों में 22 अप्रैल तक बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, बर्फबारी-तेज हवा, 7 राज्यों में लू की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

weather update

 IMD Weather Alert Today : अप्रैल महीने में देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।20 और 21 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 21 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार है। 21 अप्रैल से, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है।

7 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग की मानें दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुरुवार को बिजली कड़कने के साथ ​बारिश होने का भी अनुमान है। राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर के कुछ इलाकों में 30-40 Kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।वही जम्मू और कश्मीर में अगले 2-3 दिनों के लिए रूक-रूक कर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित भारत के क्षेत्रों के लिए हीटवेव चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में बारिश-ओले का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में भी मौसम बदल गया है। राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तर काशी, रुद्रप्रयाग में कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। गरज के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ों में भारी वर्षा बर्फबारी की आशंका है।21 और 22 आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी के आसार है। अगले 3 दिनों तक बिहार के कुछ जिलों में हीट वेव जारी रहेगी, लेकिन 22 अप्रैल से हीट वेव कम होनी शुरू होगी और तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। गुरुवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। जम्मू संभाग में 22 अप्रैल तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना हैं।

एमपी-यूपी में भी बारिश की चेतावनी

  1. गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, गोरखपुर और नोएडा समेत 14 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश के संकेत है। वही शुक्रवार को प्रदेश के 30 जिलों और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार से बारिश के आसार मध्य से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में नजर आएंगे। 23 अप्रैल की सुबह तक पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
  2. एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज 20 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं-कहीं आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं। गुरूवार को भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। वही शुक्रवार को राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में भी बूंदाबांदी के संकेत है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews