
Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। आज बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस ट्रेन से दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर और दिल्ली के बीच आना-जाना और आसान हो जाएगा, यह ट्रेन राजस्थान की टूरिज्म इंडस्ट्री को भी मदद करेगी।खास बात ये है कि अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। ।
ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल
- 13 अप्रैल से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी।यह ट्रेन अजमेर से चलकर जयपुर सुबह 7.50 बजे, अलवर 9.35 बजे, गुड़गांव (गुरुग्राम) 11.15 बजे और दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6.40 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी। गुड़गांव, अलवर होते हुए रात 10.05 बजे जयपुर पहुंचेगी। रात 10.10 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 11.55 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी।
- ट्रेन को जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में ठहराव दिया गया है।जयपुर में 5 मिनट, अजमेर-गुड़गांव में क्रमश: दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
- ये ट्रेन दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लगेगा।
- अजमेर से दिल्ली आने वाले वंदे भारत ट्रेन का जयपुर, अलवर और गुरुग्राम में स्टॉप होगा।
- ये ट्रेन उसी रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में 60 मिनट तेज होगी,चुंकी शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली कैंट से अजमेर तक 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है।
- वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन ही चलेगी। हर बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
- इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। गाड़ी में 12 एसी चेयरकार, 2 एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार और 2 ड्राइविंग कार समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।
कितना होगा किराया
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की साइट पर उपलब्ध है, IRCTC के अनुसार
- Delhi-Ajmer Vande Bharat (20978)
AC Chair Car – Rs 1250
Exec Chair Car – Rs 2270 - Ajmer-Delhi Vande Bharat (20977)
AC Chair Car – Rs 1085
Exec Chair Car – Rs 2075 - Jaipur-Delhi Vande Bharat (20977)
AC Chair Car – Rs 880
Exec Chair Car – Rs 1650 - Delhi-Jaipur Vande Bharat (20978)
AC Chair Car – Rs 1050
Exec Chair Car – Rs 1845
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

