Ladli Behna Yojana : करोड़ों लाड़ली बहनों को आज मिलेगा तोहफा, सीएम शिवराज जारी करेंगे अगली किस्त, खाते में आएंगे 1250 रु, बढ़ सकती है राशि

cm ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है।आज सीएम शिवराज सिंह चौहान 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रहे है। आज 4 अक्टूबर को बुरहानपुर से सीएम शिवराज पांचवी किस्त के 1250 रुपए खातों में जारी करेंगे।हालांकि हर महीने योजना की किस्त 10 तारीख को जारी की जाती है, लेकिन चुनाव को देखते हुए यह किस्त 6 दिन पहली जारी की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान सीएम योजना की राशि बढ़ाने का भी ऐलान कर सकते है।

बुरहानपुर में होगा बड़ा कार्यक्रम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 4 अक्टूबर को बुरहानपुर में होगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के आत्मनिर्भर होने तथा योजना‍के संबंध में उनके अनुभव भी साझा किए जाएं। बहनों के ऐसे प्रेरक प्रसंग कई बहनों के लिए मार्गदर्शक और उपयोगी सिद्ध होंगे। बहनों से जुड़ा यह कार्यक्रम सभी गाँवों और नगरीय निकायों में उत्सवी वातावरण में मनाया जाए। कयास लगाए जा रहे है कि चुनाव से पहले एक बार फिर योजना की राशि में फिर 250 रुपये की वृद्धि की जा सकती है, इसे 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया जा सकता है।

अविवाहितों को भी मिलेगा लाभ, जल्द जुड़ेंगे नाम

सीएम ने कहा कि जो बहने छूट गई है और जिनके विवाह नही हुए है, ऐसी बहनों के भी नाम जोड़े जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर दिए जाएंगे। लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बहनों को अब रसाई गैस 450 रुपए में दी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के नाम रसोई गैस नहीं है, उनके पति के नाम पर दर्ज सिलेंडर बहनों के नाम ट्रांसफर किया जाएगा। वही लाड़ली बहना योजना की राशि हम बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आज राज्य चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और संभावना जताई जा रही है कि मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर के बाद कभी भी अचार संहिता लगाई जा सकती है, ऐसे में चुनाव से पहले शिवराज सरकार आखिरी मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में है। यही कारण है कि इस बार लाड़ली बहना योजना की राशि छह दिन पहले ही महिलाओं के खाते में डाली जा रही है।उम्मीद है कि इस दौरान सीएम कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews