Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों में छठे चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट बेहद महत्वपूर्ण है।
Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों में छठे चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

Lok Sabha Election 2024 : देश में आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वो मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें।

58 सीटों के लिए डाले जा रहे हैं वोट

आज 58 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पश्चिम बंगाल की आठ, हरियाणा की दस, बिहार की आठ, झारखंड की चार, दिल्ली की सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की चौदह और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। आज के चरण में मेनका गांधी, मनोहर लाल खट्टर, महबूबा मुफ़्ती, राज बब्बर, दिनेश लाल निरहुआ, धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों की क़िस्मत का फ़ैसला होगा। इसके बाद अब 1 जून को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को मतगणना की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने की अपील

पीएम मोदी ने आज जहां जहां चुनाव हो रहे हैं..वहाँ के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ‘लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें’।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews