Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने की राहुल गांधी पर FIR की माँग, वीडी शर्मा का कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला, कहा ‘उनके खून में आज भी अंग्रेजों के जींस’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और इसे लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की असलियत समझ चुकी है। उन्होंने प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतने का दावा किया।
VD SHARMA

Lok Sabha Elections 2024 : भोपाल में बीजेपी चुनाव प्रबंधन की बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यहाँ में 7 मई और 13 मई को होने वाले मतदान के तीसरे और चौथे चरण को लेकर चर्चा की कई। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विशेष तौर पर चुनाव की तैयारियों के लिए सूक्ष्म प्रबंधन कैसे बेहतर हो, इसकी रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी 7 मई को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे।

इसी के साथ बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की खीज और कमलनाथ का बयान सुनिश्चित करता है कि कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार रही है। राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं इसे लेकर हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है और उनपर एफआईआर की माँग भी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है, उसमें अब भी अंग्रेजों के जींस हैं।

बीजेपी चुनाव प्रबंधन की बैठक में आगामी चरण के मतदान को लेकर चर्चा

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘चुनाव प्रबंधन की बैठक संपन्न हुई है। इसमें बैठक में तीसरे और चौथे चरण की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। काम की मॉनिटरिंग और फीडबैक को लेकर भी बातचीत हुई और सभी बूथों पर ज़्यादा से ज़्यादा मतदान हो इसे लेकर  प्रभारियों से चर्चा की गई। कांग्रेस का मतदाता जो भारी निराशा से भरा है, इसीलिए घर से बाहर नहीं निकल रहा और वोटिंग कम हुई है। अब अगले चरण के लिए निराश मतदाता उन्हें घर से मतदान केंद्र तक पहुंचने का काम बूथ प्रभारी करेगा। जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की जा रही है। हमारी 10% वोट प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। लोकतंत्र के महापर्व पर 6 देशों के प्रतिनिधि भारत आए हुए हैं जो भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन का अध्ययन करने आए हैं। ये डेलिगेट्स अभी भोपाल में हैं। भारत के लोकतंत्र में दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल बीजेपी की कार्यशैली को डेलीगेट्स ने समझा। ये आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली जो को देखने आए है जो सागर के सिरोंज में आ रहे हैं। इन प्रतिनिधियों ने बूथ प्रबंधन क्या है उसे भी समझा।

राहुल गांधी पर FIR की माँग

वीडी शर्मा ने कहा कि संविधान की कॉपी लहराते हुए राहुल गांधी ने झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। वो लगातार झूठ बोल रहे हैं और इसे लेकर हमने इलेक्शन कमीशन में शिकायत की है कि उनपर FIR हो। हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से भी मिलेगा। मध्य प्रदेश की जनता ने झूठ की राजनीति करने वाली कांग्रेस को पहले भी आइना दिखाया है और एक बार फिर सबक सिखाने के लिए तैयार है। वहीं राहुल गांधी की पाकिस्तान के पूर्व मंत्री द्वारा तारीफ़ करने पर उन्होंने कहा कि इनकी लोकप्रियता और कहां बढ़ेगी। पाकिस्तान में ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं और वो जनता से सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही उनको पाकिस्तानी नेता सराह रहे हैं। प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि वे चाहें तो अमेठी चली जाएँ..वहाँ भी गई थीं तो क्या हो गया। उनके आने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो के सिद्धांत पर चल रही है। इनके खून में आज भी अंग्रेजों के जींस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन हम एमपी में पूरी 29 सीटें जीत रहे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 7 मई को पीएम मोदी धार और खरगोन आने वाले हैं। अगले चरण में होने वाले चुनाव के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

[dgv_vimeo_video id=”941884955″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews