BJP ने 29 लोकसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी-संयोजक, आलोक संजर को भोपाल की कमान, छिंदवाड़ा में मोर्चा संभालेंगे नरेश दिवाकर

bjp candidates list

Madhya Pradesh BJP : मध्य प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा में बंपर जीत के बाद अब बीजेपी लोकसभा में 29 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी क्रम में बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए संयोजक, सह संयोजक और प्रभारियों की नियुक्ति की है। खास बात ये है कि बीजेपी ने लोकसभा सीटों के लिए बनाए गए क्लस्टर प्रभारियों के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव करते हुए नेताओं को उनके गृह क्षेत्र के क्लस्टर के प्रभार से हटाकर सभी प्रभारियों को दूसरे संभाग की जिम्मेदारी दी है।

देखिए बीजेपी ने किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी

  • भोपाल लोकसभा के लिए पूर्व सांसद आलोक संजर को संयोजक और जोधा सिंह अटवाल को सह संयोजक बनाया है। भिंड सीट का संयोजक अवधेश कुशवाह, सह संयोजक मेघ सिंह गुर्जर और प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को बनाया गया है। छिंदवाड़ा का लोकसभा संयोजक शेषराव यादव और प्रभारी नरेश दिवाकर को बनाया गया है
  • मुरैना के अनूप सिंह भदौरिया, भिंड के अवधेश कुशवाह, ग्वालियर के महेन्द्र यादव, गुना के राधेश्याम पारीक, सागर के प्रभुदयाल पटेल, टीकमगढ़ के विवेक चतुर्वेदी दमोह के जाहर सिंह, खजुराहो के सतानंद गौतम, सतना के रामदास मिश्रा, रीवा के विद्याप्रकाश श्रीवास्तव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • सीधी के के तिवारी, शहडोल के प्रकाश जगवानी, जबलपुर के सदानंद गोडबोले, मंडला के प्रफुल्ल मिश्रा, बालाघाट की लता ऐलकर, छिंदवाड़ा के शेषराव यादव, होशंगाबाद के संदेश पुरोहित, विदिशा के रामपाल सिंह, उज्जैन (अजा) के डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  •  मंदसौर के देवीलाल धाकड़, धार के (अजजा) प्रभु राठौर, रतलाम-झाबुआ के (अजजा) किशोर शाह, इंदौर के रवि रावलिया, खरगौन के (अजजा) अंतर सिंह आर्य और खंडवा के हरीश कोटवाले को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews