MP New Cabinet : मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी निगाहें, आज दिल्ली जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, जेपी नड्डा के साथ होगी बैठक, इन नामों पर चर्चा संभव

MP New Cabinet

MP New Cabinet expansion :नई सरकार के गठन और डॉ मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन कैबिनेट की चर्चाएं जोरों पर है। हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिरी मोहन कैबिनेट का विस्तार कब होगा? कौन कौन से विधायक मंत्री बनेंगे? कितने विधायक मंत्री बनेंगे, क्या दिग्गज नेता कैबिनेट में शामिल होंगे? क्या मंत्रिमंडल विस्तार में जातिय और क्षेत्रीय समीकरण को प्रमुखता दी जाएगी, वगैरह वगैरह.. फिलहाल इन सभी सवालों के जवाबों के लिए इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन इसी बीच खबर आई है कि आज रविवार को सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली जा रहे है।

दिल्ली दौरे पर सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा संभव

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली जा रहे हैं, उनके साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी जाएंगे। ये सभी नेता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सुत्रों की मानें तो इस बैठक में मंंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल होने वाले विधायकों के नामों पर चर्चा हो सकती है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हो सकते है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह भी तय हो सकता है कि पहली बार में कितने विधायकों को मंत्री पद की जिम्‍मेदारी दी जाएगी।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर भी कई विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है, वही पुराने चेहरों में से भी कईयों को परफार्मेंस के आधार पर फिर से मौका मिल सकता है, इसके अलावा मंत्रिमंडल में कई बड़े नेताओं जैसे कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और रीति पाठक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।वही पू्र्व सीएम  शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अगले हफ्ते में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

खबर है कि कुछ महिला विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।चर्चा तो यह भी है कि बीजेपी हाई कमान के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर मंथन किया है, जिनके नामों को लेकर आज बैठक में चर्चा हो सकती है।इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जैसे बड़े नेताओं की भी भूमिका तय करने पर चर्चा हो सकती है।कयास लगाए जा रहे है कि आज होने वाली बैठक के बाद 18 से 22 दिसंबर के बीच कभी मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है और नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

18 दिसंबर से विधानसभा का सत्र

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र चार दिवसीय होगा जो 21 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव शपथ दिलाएंगे। इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा और राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण के साथ शासकीय कार्य संपन्न होंगे।अबतक 210 विधायकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नवनिर्वाचित विधायकों की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने तक विधानसभा सचिवालय में बनाए गए स्वागत कक्ष का कार्य इस सत्र अवधि तक जारी रहेगा और जहां से शेष बचे विधायक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews